शिक्षण एवं पाठ्यक्रम

कक्षा 1 से 12 तक — विज्ञान, वाणिज्य, कला एवं कृषि

महाविद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण होता है। प्राथमिक स्तर से लेकर इंटरमीडिएट तक पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यू.पी. बोर्ड) के निर्देशानुसार संचालित है और शिक्षा का माध्यम हिन्दी है।

शैक्षणिक संरचना

प्राथमिक — कक्षा 1 से 5

आधारभूत साक्षरता एवं संख्या-ज्ञान पर केन्द्रित। शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क, यूनिफॉर्म, पुस्तकें एवं मध्याह्न भोजन सहित।

142 विद्यार्थी

पूर्व-माध्यमिक — कक्षा 6 से 8

विषयवार शिक्षण का आरम्भ — हिन्दी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान। यह स्तर भी निःशुल्क है।

219 विद्यार्थी

हाईस्कूल — कक्षा 9 एवं 10

यू.पी. बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी। नियमित आन्तरिक परीक्षाएँ एवं प्रयोगात्मक कार्य।

319 विद्यार्थी

इंटरमीडिएट — कक्षा 11 एवं 12

विज्ञान, वाणिज्य, कला एवं कृषि विज्ञान — चार संकायों में से चयन की सुविधा।

398 विद्यार्थी

इंटरमीडिएट संकाय

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यू.पी. बोर्ड)

विज्ञान वर्ग

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / गणित के साथ प्रयोगशाला कार्य।

वाणिज्य वर्ग

लेखाशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन एवं अर्थशास्त्र।

कला वर्ग

हिन्दी, अंग्रेज़ी, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल एवं समाजशास्त्र।

कृषि विज्ञान वर्ग

कृषि प्रधान क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कृषि विज्ञान का विशेष अध्ययन।

एक दृष्टि में

UDISE 09071300139

शैक्षणिक संरचना
कक्षा विद्यार्थी
कक्षा 1–5 142
कक्षा 6–8 219
कक्षा 9–10 319
कक्षा 11–12 398
कुल 1,078

शैक्षणिक कैलेंडर

शैक्षणिक सत्र, परीक्षा तिथियाँ एवं अवकाश तालिका सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाती है।

सूचना पट्ट

विषय

विषयवार पाठ्यक्रम एवं समय-सारिणी महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

यह जानकारी महाविद्यालय कार्यालय द्वारा शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।